Jalandhar:
जालंधर की नूरपुर कालोनी के पास सुंदरनगर में सोमवार देर रात नाबालिग चालक से अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी दुकान में घुस गई। हादसे के दौरान दुकान में महिला के साथ दो बच्चे थे। गनीमत रही कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन दुकान में बोलेरो के घुसने के कारण के अंदर सारा सामान टूट गया। हादसे के बाद चालक भीड़ का फायदा उठा मौके से भाग गया। जिसकी सूचना इलाका वासियों ने कंट्रोल रूम पर दी, जिसके बाद थाना आठ के जांच अधिकारी निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
मिली जानकारी के अनुसार सुंदर नगर में शिवम मोबाइल वर्ल्ड की दुकान के अंदर महिला बैठी हुई थी। उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी की दुकान में घुस गई जिसके कारण उसकी दुकान का सारा सामान टूट गया और उसकी टांग पर हल्की सी चोट आई, जिसकी सूचना उन्होंने थाना आठ की पुलिस को दी, वहीं कार चालक हरगोविंद नगर के रहने वाले जसवीर सिंह ने बताया कि वह तीन से चार दिन से बीमार चल रहा है। उसने दवाई लेने के लिए गाड़ी रोक उतरा था और उस दौरान पीछे साथ कार आ गई तो कंडक्टर सीट पर बैठा बैठे साथी ड्राइवर सीट पर आ गया और गाड़ी दुकान में घुस गई।
थाना आठ के जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि उन्हें पीसीआर टीम से सूचना मिली थी कि सुंदर नगर में बोलेरो गाड़ी दुकान के अंदर घुस गई है और चालक मौके से भाग गया है। जिसके बाद टीम सहित मौके पहुंचे है और उन्होंने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। वह परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
Kapurthala Road Accident: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में सड़क हादसा



