Budget 2026: राजकोषीय घाटा 4.3% रहने का अनुमान, शेयर मार्केट धड़ाम, जानिए क्या होगा सस्ता और इंनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ी बडी ख़बर?

Benefits of Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नौवां बजट पेश किया। पहली बार रविवार को वित्त मंत्री ने बजट भाषण दिया। इसमें…

Benefits of Budget 2026: राजकोषीय घाटा 4.3% रहने का अनुमान, शेयर मार्केट धड़ाम, जानिए क्या होगा सस्ता और इंनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ी बडी ख़बर?

Benefits of Budget 2026:

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नौवां बजट पेश किया। पहली बार रविवार को वित्त मंत्री ने बजट भाषण दिया। इसमें शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचा विकास, रेलवे कॉरिडोर और विदेश में सस्ती शिक्षा जैसे कई बड़े एलान किए गए। वित्त मंत्री के भाषण के बाद शेयर बाजार में (Benefits of Budget 2026) भारी गिरावट देखने को मिला। शेयर बाजार में बजट के बाद हाहाकार, मचा है सेंसेक्स 1850 अंक गिरा, निफ्टी भी 641 अंक गिरा है।

राजकोषीय घाटा 4.3% –

IT स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त वर्ष 2027 में राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमान लगाया गया है। कंटेंट क्रिएटर्स की मौज होने वाली है। 15,000 स्कूलों 500 कॉलेजों में खुलेगा कंटेंट क्रिएटर लैब और गेमिंग में 10 लाख नौकरियों के लिए राहें खुल सकती है।

Benefits of Budget 2026, क्या होगी सस्ता-

17 तरह की दवाइयां भारत में होंगी सस्ती होगी। इसमें कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां है, इसके अलावा टेक्सटाइल पार्क, महात्मा गांधी हैंडलूम योजना बनेगी। एविएशन कंपोनेंट और पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट तथा कस्टम ड्यूटी फ्री सामान की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। बायबैक कैपिटल टैक्स का प्रस्ताव, इक्विटी डेरिवेटिव्स पर लेनदेन टैक्स बढ़ाने की योजना है। बॉन्डेड जोन में कैपिटल गुड्स देने वाले गैर-निवासी को 5 साल तक आयकर से छूट मिलेगी।

इंनकम टैक्स रिटर्न की डेडलाइन बढ़ाई-

विदेशों में मौजूद संपत्ति के लिए 6 महीने लिए डिस्क्लोजर स्कीम बनेगी। 31 जुलाई तक इंनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की डेडलाइन को 31 मार्च तक बढ़ाया गया है। अब कम फीस के साथ संशोधित ITR कर दाखिल कर सकेंगे. मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई और सिलीगुड़ी-वाराणसी में हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा। हर जिले में लड़कियों के लिए छात्रावास खुलेंगे।

 अन्य ख़बरें जानें-

 

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण, जानिए कुछ मुख्य बिंन्दु, जिसमें होगा बड़ा निवेश?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *