Sangrur: संगरूर उपली रोड पर एक स्कूली बच्चों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त, बच्चों में ड़र का माहौल, जानिए क्या रहा कारण?

Sangrur School Bus Accident: संगरूर उपली रोड पर आज उस समय अफरा-तफरी  मच गई जब स्कूली बच्चों से भरी एक प्राइवेट स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो…

Sangrur School Bus Accident

Sangrur School Bus Accident:

संगरूर उपली रोड पर आज उस समय अफरा-तफरी  मच गई जब स्कूली बच्चों से भरी एक प्राइवेट स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि तेज स्पीड से आ रही स्कूल बस ने मोड़ लेते समय अपना बैलेंस खो दिया। इससे बस सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद इलाके में ड़र का माहौल बन गया।

Sangrur School Bus Accident, बड़ा हादसा टला-

स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत मेन पावर स्विच बंद कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर बिजली के तार बस पर गिर जाते तो बड़ी जान-माल का नुकसान हो सकता था। खुशकिस्मती से इस हादसे में कोई स्कूली बच्चा घायल नहीं हुआ। बस ड्राइवर ने बताया कि मोड़ पर सड़क गलत तरीके से बनी होने और अचानक बैलेंस बिगड़ने की वजह से बस कच्ची सड़क पर चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, ताकि आने-जाने वाली गाड़ियों की स्पीड कंट्रोल हो सके और भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Heroin Recovery: अमृतसर में 40 किलो से अधिक हेरोइन पुलिस ने की बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी खेप

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

https://www.youtube.com/live/DDxkQSnSoq4?si=AtSAt83IVtsZt_PT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *