चंडीगढ़, 28 जनवरी: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग द्वारा एक मामले में कार्रवाई करते हुए एस.डी.एम. सचिन पाठक को तलब किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.सी. आयोग के चेयरमैन सरदार जसबीर सिंह गढ़ी ने बताया कि संत इंदर दास निवासी गांव चूहड़वाली, जिला जालंधर द्वारा दायर एक शिकायत के संबंध में आयोग द्वारा सुनवाई की जा रही है। इस मामले में आयोग द्वारा दिनांक 03-02-2026 को श्री सचिन पाठक, एस.डी.एम. नंगल को तलब किया गया है।
