Reaction On DY CM Ajit Pawar Death:
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार सुबह पुणे जिले में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब विमान लैंडिंग कर रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताया है. इनके अलावा देश के बड़े नेताओं समेंत कई लोगों ने शोक जाताया है.
अजित पवार जी लोगों के नेता-
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए. मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं. पीएम मोदी आगे लिखा, अजित पवार जी लोगों के नेता थे.
श्री अजित पवार जी हे जनतेशी घट्ट नाते असलेले, तळागाळाशी मजबूत नाळ असलेले लोकनेते होते. महाराष्ट्रातील जनतेच्या सेवेत सदैव अग्रभागी राहणारे एक मेहनती व्यक्तिमत्त्व म्हणून त्यांना व्यापक आदर होता. प्रशासकीय बाबींची त्यांना सखोल जाण होती. गरीब आणि वंचितांच्या सक्षमीकरणासाठीची… pic.twitter.com/Rn1E8OXQRm
— Narendra Modi (@narendramodi) January 28, 2026
जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था. उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था. उनका आकस्मिक निधन बेहद स्तब्ध करने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ॐ शांति।’
Reaction ON CM Ajit Pawar Death, ज़मीन से जुड़े जननेता-
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ज़मीन से जुड़े जननेता, मेरे मित्र और सहयोगी, उप मुख्यमंत्री अजितदादा पवार की विमान हादसे में मौत की ख़बर से मन व्यथित है. मैंने अपना एक दमदार और दिलदार मित्र खो दिया है. उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए निजी नुक़सान है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
यह घटना महाराष्ट्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है. मैं अजितदादा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि राज्य में आज (बुधवार) सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.
राहुल गांधी-
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है. राहुल गांधी ने कहा, “इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं. समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.
प्रियंका गांधी-
प्रियंका गांधी ने कहा, समस्त पवार परिवार और जितने भी समर्थक हैं, उन्हें हमारी तरफ़ से संवेदना है. प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उन्होंने सुप्रिया सुले और अजित पवार की पत्नी से फ़ोन पर बात की है.
मल्लिकार्जुन खड़गे-
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अजित पवार का निधन चौंकाने वाला है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे नेता का असमय जाना है, जिनके सामने एक लंबा और उम्मीदों भरा राजनीतिक सफ़र था.
अमित शाह-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अजित पवार जी ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस तरह महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता.
वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे. अमित शाह ने “उनका निधन एनडीए परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है. मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
ममता बनर्जी ने क्या कहा-
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत पर शोक जताया है. ममता बनर्जी ने कहा, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और उनके साथ यात्रा कर रहे लोगों की आज सुबह बारामती में हुए भीषण विमान हादसे में मौत हो गई. उनके परिवार, चाचा शरद पवार जी और उनके सभी दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. इस घटना की उचित जांच की ज़रूरत है.



