Punjab SC Commission: पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग द्वारा डी.डी.पी.ओ. संगरूर तलब, शिकायत के बाद नहीं हुए थे आयोग के समक्ष पेश 

 Punjab SC Commission Sunnoned DDPO: पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संगरूर (डी.डी.पी.ओ.) को…

Punjab SC Commission: पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग द्वारा डी.डी.पी.ओ. संगरूर तलब, शिकायत के बाद नहीं हुए थे आयोग के समक्ष पेश 

 Punjab SC Commission Sunnoned DDPO:

पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संगरूर (डी.डी.पी.ओ.) को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है।

Punjab SC Commission,  आयोग के सामने नहीं हुए थे पेश-

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि आयोग को श्री जगविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गांव बख्तड़ी, तहसील भवानीगढ़, जिला संगरूर की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके संबंध में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संगरूर (डी.डी.पी.ओ.) को जांच के संबंध में 20 जनवरी, 2026 को आयोग में पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन निर्धारित तिथि पर विभाग का कोई भी प्रतिनिधि हाजिर नहीं हुआ। इसलिए आयोग ने आदेश दिया है कि निर्धारित तिथि 30-01-2026 को श्री जसविंदर सिंह बग्गा, डी.डी.पी.ओ. को आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के लिए तलब किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें- Amritsar: अमृतसर में सरहद पार से अवैध हथियारों के मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, छह आधुनिक हथियार बरामद, सोशल मीडिया से पाकिस्तान में संपर्क 
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *