‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के 324वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 7 किलो हेरोइन सहित 80 नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़, 19 जनवरी: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध’…

GANGSTRAN TE VAAR

चंडीगढ़, 19 जनवरी: प्रदेश से नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध’ के 324वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 262 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में 80 एफआईआर दर्ज कर 57 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह 324 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 45,331 हो गई है।

इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 7 किलो हेरोइन, 828 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5,420 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस आयुक्तों, उपायुक्तों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी गठित की गई है।

इस अभियान के दौरान 59 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 800 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 262 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 270 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति—इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन (ईडीपी)—लागू की है और इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 19 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का उपचार लेने के लिए सहमत किया है।

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *