Mansa: मानसा पुलिस ने गाड़ी से 1 लाख 80 हजार नशीले कैप्सूल की खेप की बरामद, दो गिरफ्तार, जिरकपुर से मंगवाई थी खेप

Mansa Narcotic Capsules Recovery: मानसा पुलिस द्वारा 1लाख 80000 नशीले कैप्सूल समेत ब्रीजा गाड़ी और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया के…

Mansa Narcotic Capsules Recovery:

मानसा पुलिस द्वारा 1लाख 80000 नशीले कैप्सूल समेत ब्रीजा गाड़ी और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया के नशीले कैप्सूलों की बड़ी (Mansa Narcotic Capsules Recovery) खेप जीरकपुर से मंगवाई गई थी। जिसको लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही तेज कर दी गई है।

Mansa Narcotic Capsules Recovery, 1 लाख 80000 नशीले कैप्सूल-

मानसा पुलिस के एसपीएच प्रदीप संधू ने बताया कि 1 जनवरी को पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों से 30 कैप्सूल बरामद किए गए थे। जब पुलिस द्वारा तफतीश को आगे बढ़ाया गया तो पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मानसा से ही एक ब्रीजा गाड़ी को कब्जे में लिया है। जिसमें से बड़े बैग नशीले कैप्सूल से भरे हुए बरामद हुए हैं जिसमें 1 लाख 80000 नशीले कैप्सूल मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस द्वारा इस मामले की गहराई से जांच की गई तो इसके लिंक जीरकपुर से जुड़ रहे हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं उन्होंने बताया कि यह नशीले कैप्सूल मानसा के ही एक मेडिकल स्टोर पर मंगवाए गए थे। जिसको लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे तफतीश शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

KMP Expressway: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर कोहरे और तेज रफ्तार का कहर, अलग-अलग जगह टकराये करीब 30-35 वाहन, कई लोग घायल

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *