Bathinda Accident:
बठिंडा के गुथरी गांव के पास एक भयानक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गुजरात पुलिस की एक महिला कांस्टेबल भी (Bathinda Accident) शामिल थी। ये पांच लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे. जब सुबह-सुबह उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।
Bathinda Accident, कोहरे की वजह से हुआ हादसा-
हादसा बठिंडा के गुथरी गांव के पास की हैं, भारत माला नेशनल हाईवे पर हुआ जहां फॉर्च्यूनर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मौके पर मामले की जांच कर रही है। पांचों मृतकों के शवों को बठिंडा के एम्स अस्पताल में रखा गया है। सुबह-सुबह घने कोहरे की वजह से यह भयानक हादसा हुआ।



