Punjab Weather Update: पंजाब और चंड़ीगढ में ठंड़ ने बढाई मुशकिलें, आज और कल मौसम शुष्क, जानिए कब होगी बारिश?

Punjab-Tricity Weather Update: उत्तर भारत समेत पंजाब और चंड़ीगढ में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है. मौसम विभाग के अनुसार में अगले दो…

Punjab-Tricity Weather Update:

उत्तर भारत समेत पंजाब और चंड़ीगढ में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है. मौसम विभाग के अनुसार में अगले दो (Punjab Weather Update) दिन तक कड़ाके की सर्दी का असर बना रहेगा. घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए आज के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव किया गया है. ट्राइसिटी भी कड़ाके की ठंड और कोहरे की चपेट में है.

मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 17 जनवरी से 21 जनवरी तक यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा.

16 और 17 जनवरी तक मौसम शुष्क-

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा. इसके बाद 18 से 21 जनवरी के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

Punjab Weather Update, 18 से बारिश की संभावना-

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 जनवरी से तीन दिन बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा पंजाब में घना कोहरा और शीत लहर के चलते ओरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. किसानों और आम जनता को कोहरे और ठंड के चलते परिवहन में सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है. वहीं अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी. प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है.

स्कूलों के समय में बदलाव-

भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है. शुक्रवार से स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे. प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक और मिडल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल 3.20 बजे तक खुलेंगे. यह आदेश 21 जनवरी तक लागू रहेगा. इससे पहले विभाग ने 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की थीं, जबकि 14 जनवरी से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया था.

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में आज से करवट ले सकता है मौसम, 6 दिन बारिश-बर्फबारी की आशंका, बागवान परेशान

 

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *