Himachal Weather Update Today:
हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी न होने से सुखा पड़ा है. इसका असर (Himachal Weather Update) पर्यटन के साथ बागवानी पर भी पड़ रहा है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज से मौसम का मिजाज़ बदलने की संभावना जताई है. लंबे समय से हिमपात न होने के कारण पर्यटकों सहित किसान बागवान परेशान हैं. बर्फ न पड़ने से पर्यटक सर्दियों के मौसम में भी बर्फ के दीदार को तरस गए हैं.
आज से बदलेगा मौसम-
19 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इस दौरान हिमाचल के कई इलाकों में मौसम का मिजाज़ बिगड़ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आगामी छह दिनों के दौरान मध्यम से ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले व मध्य पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है. मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में 16 से 18 और 21 जनवरी के बीच एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 19 से 20 जनवरी के बीच राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
Himachal Weather Update, ठंड़ का कहर जारी-
वीरवार को मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना शीतलहर की चपेट में रहे. जलाशयों से सटे क्षेत्रों में सुबह और शाम घना कोहरा पड़ने का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा. हालांकि, राजधानी शिमला सहित मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में वीरवार को धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली.



