Border 2 Trailer: फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आउट, धमाकेदार एक्शन, गहरे जज़्बात, देशभक्ति और तालीमार डायलॉग्स के साथ लांच

Border 2 Trailer Launch: फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आउट हो गया है और यूट्यूब की दुनिया (Border 2 Trailer) में ट्रेंड करने लगा है.…

Border 2 Trailer Launch:

फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आउट हो गया है और यूट्यूब की दुनिया (Border 2 Trailer) में ट्रेंड करने लगा है. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ के मुख्य किरदार हैं. फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार एक्शन, गहरे जज़्बात, देशभक्ति और तालीमार डायलॉग्स से भरा हुआ है. </p>

Border 2 Trailer: फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आउट

फिल्म का ट्रेलर एक ग्रैंड लेवेल की के वॉर ड्रामा झलक दिखाता है. 3 मिनट 45 सेकेंड के इस ट्रेलर शुरुआत पाकिस्तान के एक टैंक से होती है. जिसके निशाने पर सनी देओल दिखते हैं.  इसके बाद बताया जाता है कि यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से इंस्पायर है.

Border 2 Trailer, सनी देओल की आवाज –

‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर में फिर में सनी देओल की आवाज गूंजती है. अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांज और वरुण धवन पाकिस्तानी सेना से भिड़ते हुए दिखते हैं. ट्रेलर में भारतीय सेना की तीन अलग-अलग सेनाओं के अफसरों को एक साथ दिखाया गया है, जिनका किरदार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी निभा रहे हैं.

वरुण थल सेना और अहान नौसेना मिशन पर –

वरुण थल सेना पर हमले की अगुवाई करते हैं. दुश्मनों का सीधा सामना करते हैं. दिलजीत आसमान में जबरदस्त हवाई लड़ाइयों में छाए रहते हैं. अहान नौसेना मिशन की कमान संभालते हैं, जिससे सैन्य कार्रवाई का पूरा नज़ारा मिलता है. ट्रेलर में सनी देओल बटालियन लीडर के रूप में सब पर भारी नजर आते हैं. उनके गूंजते हुए वन-लाइनर्स, जैसे “है जुर्रत…”, तुरंत ही ‘हाउज़ द जोश?’ जैसे मशहूर डायलॉग्स की याद दिलाते हैं.

Border 2 Trailer Launch

ट्रेलर के आखिरी में सनी देओल पाकिस्तान की आबादी की तुलना भारत में ईद के दिन काटे जाने वाले बकरों करते हुए डायलॉग मारते हैं, जो जोश से भरा हुआ है. इतना ही नहीं, फिल्म के के वीएफएक्स शानदार हैं. साउंड डिजाइन दमदार है और सिनेमैटोग्राफी कहानी को और ग्रैंड बनाती है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *