Bhiwani: भिवानी में अखिल भारतीय किसान सभा का प्रदर्शन, पांच महीने बाद भी खेतों में जलभराव, सरकार के सिर्फ दावे

Bhiwani Kisan Sabha Protest: हरियाणा के भिवानी (Bhiwani) में अखिल भारतीय किसान सभा ने जलभराव, फसलों का मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को…

Bhiwani Kisan Sabha Protest:

हरियाणा के भिवानी (Bhiwani) में अखिल भारतीय किसान सभा ने जलभराव, फसलों का मुआवजा सहित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया. इसके बाद इन्होंने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा. इसके अलावा 16 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल की भी चैतावनी दी. खेतों में भरे पानी की बज़ह से किसान बहुत परेशान है.

मुआवजे को लेकर सरकार के सिर्फ दावे-

किसानों ने कहा कि बारिश को हुए करीबन पांच माह का समय बीत गया, लेकिन अभी भी पानी की बर्बादी लोग झेल रहे है. हालात ये है कि आसमान से बरसा पानी आज भी खेतों में जमा गया है. इस माह में कपास की फसल खतम हो चुकी है, लेकिन जलभराव की वजह से आज भी खेतों में रूई युक्त कपास की फसल खड़ी है. पानी की वजह से कपास की चुनाई नहीं हो पाई है.

इस बीच सरकार ने पानी निकासी और फसलों मुआवजे को लेकर अनेक दावे किए. लेकिन अभी तक पीडितों को एक फुटी कौड़ी भी हाथ नहीं लगी. हांलाकि, किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया हुआ था. उन किसानों को भी मुआवजा के नाम पर एक पैसा तक नहीं मिल पाया है. खरीफ फसल पूरी तरह से खतम हो चुकी है और रबी फसल की बिजाई भी नहीं हो पाएगी.

Bhiwani,खेतों में 2 फुट तक पानी-

हालात ये बने है कि हल्का बवानीखेड़ा के गांव लोहारी जाटू, धनाना सहित अन्य गांवों के किसान आज भी अपने खेतों तक भी नहीं पहुंच पा रहे है. उन खेतों में एक से डेढ-2 फुट तक पानी जमा है. गांव की करीब 2 हजार एकड़ में अभी भी बारिश का पानी जमा है. जिस वजह से कपास के पौधें रूई सहित खेतों में है. अपनी मेहनत को पानी में देख कर किसान की आंखों में पानी बहने लगता है. किसानों ने बताया कि जिस वक्त आसमान से आफत बरसी थी. उस वक्त सरकार ने बर्बाद फसलों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया.

किसानों ने बर्बाद फसलों का पंजीकृत कर दिया. जिन किसानों ने अपनी फसलों का बीमा करवाया हुआ था. उन किसानों ने कम्पनी से सम्पर्क किया. उस वक्त सरकारी एजेंसी ने किसानों को मुआवजा व राहत दिलाए जाने का भरोसा दिलाया था. पांच माह का समय बीतने के बाद भी उनको न तो मुआवजा मिल पाया और न ही उनको बीमा क्लेम मिला है.

अन्य खबरें जानें-
Iran Protest: ईरान में प्रदर्शन: अब तक 36 लोगों की मौत, मानवाधिकार संगठनों की रिपोर्ट में खुलासा, जानिए क्यों हो रहे है प्रदर्शन?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *