Switzerland Blast: स्विट्जरलैंड में धमाकाः नए साल के जश्न में छाया मातम, धमाके से लगी भयंकर आग, मृत्कों संख्या काफी बढ़ने की आशंका

Switzerland Blast in New Year: स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मातम Switzerland Blast में बदल गया. यहां एक स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें…

Switzerland Blast in New Year:

स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मातम Switzerland Blast में बदल गया. यहां एक स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्विट्जरलैंड के मशहूर एल्पाइन रिसॉर्ट शहर क्रैंस-मोंटाना में नए साल का जश्न मातम में बदल गया. गुरुवार तड़के ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ (Le Constellation) बार में हुए इस विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई.

Switzerland Blast: रात करीब 1:30 बजे हुई घटना-

घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे की है. यह बार पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें 400 लोगों के बैठने की क्षमता है. नए साल की पार्टी के कारण धमाके के समय वहां भारी भीड़ मौजूद थी.

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोट बार के बेसमेंट में हुआ, जिसके तुरंत बाद पूरी इमारत में आग फैल गई. एयर-ग्लेशियर्स के हेलीकॉप्टर और दर्जनों एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं. पुलिस ने पीड़ितों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

मौतों का आंकड़ा काफी बढ़ने की आशंका-

पुलिस प्रवक्ता गेटन लाथियन ने कहा कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. अभी आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है. लेकिन बचाव कार्य में जुटे सूत्रों ने इसे बड़ी त्रासदी करार दिया है. इस हादसे की गंभीरता की तुलना साल 2012 के सिएरे बस हादसे से की जा रही है.

अधिकारियों को डर है कि मौतों का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है. शुरुआती जांच में अभी तक किसी ‘आपराधिक साजिश’ या आतंकी हमले के सबूत नहीं मिले हैं. जांचकर्ता इसे एक दुर्घटना के नजरिए से भी देख रहे है. वैलेस कैंटन पुलिस के नए कमांडर फ्रेडरिक गिसलर स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे पहली बार मीडिया को संबोधित करेंगे और आधिकारिक आंकड़ों की जानकारी देंगे.

अन्य खबरें जानें-

Satinder Kohli Arrest: सतिंदर कोहली की गिरफ्तारी से गरमाई पंजाब की सियासत, जानिए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल से जुड़े सतिंदर को क्यों किया गिरफ़्तार?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *