Satinder Kohli Arrest: सतिंदर कोहली की गिरफ्तारी से गरमाई पंजाब की सियासत, जानिए शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल से जुड़े सतिंदर को क्यों किया गिरफ़्तार?

SGPC Satinder Kohli Arrest: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से जुड़े पीए सतिंदर कोहली की गिरफ्तारी किए गए…

SGPC Satinder Kohli Arrest:

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से जुड़े पीए सतिंदर कोहली की गिरफ्तारी किए गए हैं. Satinder Kohli Arrest इससे पंजाब की राजनीति गरमा गई है. उनका नाम श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूप चोरी होने के मामले में सामने आया था और मामला दर्ज किया गया था. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियों ने सतिंदर कोहली को पंचकूला से हिरासत में लिया है.

गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन में संलिप्तता के आरोप-

सतिंदर कोहली पर एजेंसियों की नज़र लंबे समय से थी. उन पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और संदिग्ध लेन-देन में संलिप्तता के आरोप बताए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. हालांकि, गिरफ्तारी के मामले में अभी तक किसी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Satinder Kohli Arrest सुखबीर सिंह बादल से के सीए-

सूत्रों से मिली सुचना के अनुसार सतिंदर कोहली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) से भी जुड़े रहे हैं और वे कथित तौर पर सालाना एक करोड़ रुपये तक का पारिश्रमिक लेते थे. इसके अलावा, वे सुखबीर सिंह बादल से संबंधित कंपनियों के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. जांच एजेंसियां अब इन सभी वित्तीय संबंधों, आय के स्रोतों और लेन-देन की गहन जांच कर रही हैं.

अकाली दल और एसजीपीसी में बेचैनी

गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद शिरोमणि अकाली दल और एसजीपीसी से जुड़े नेताओं में साफ बेचैनी है. अकाली दल के कुछ नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है.  इस घटनाक्रम में सुखबीर सिंह बादल का नाम सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया. हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सतिंदर कोहली को लेकर सार्वजनिक मंच से टिप्पणी कर चुके हैं, जिसे अब इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है.

अन्य खबरें जानें-
Gold Silver Price Today: नए साल की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में कमीः जानिए जालंधर और दिल्ली में आज के भाव?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *