Gold Silver Price Today In New Year:
नए साल 2026 की शुरुआत सोना-चांदी के खरिददारों और निवेश्कों के लिए लिए खुशखबरी लेकर आई है. नई साल की सुबह, यानी 1 जनवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोने-चांदी की कीमतें नीचे आईं. ऐसे लोग जानना चाहते हैं कि आज सोने -चांदी का ताजा भाव क्या है?
चांदी ₹2,34,700 प्रति किलो-
1 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना ₹1,35,275 प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 172 रुपये की कमी (0.13%) दर्ज की गई. वहीं, मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी ₹2,34,700 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले भाव से 1,001 रुपये (0.42%) सस्ती हुई.
Gold Silver Price Today आज के भाव-
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने का दाम ( Today Gold Rate) की बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,35,210 और 22 कैरेट सोना ₹1,23,950 प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,35,060 और 22 कैरेट सोना ₹1,23,800 प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. इसके अलावा जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोना 137,400, 22 कैरेट 127,780 जबकि चांदी 238,000 रिकार्ड की गई है. बुधवार को 24 कैरेट सोना 137,600 पर था.
साल 2025 का प्रर्दशन-
सोने ने साल भर में 75% की तेजी दिखाई, यानी ₹56,727 प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई. चांदी ने 167% की वृद्धि दर्ज की, ₹1,43,601 प्रति किलो बढ़कर साल के अंत में ₹2,29,452 प्रति किलो पर पहुंच गई.



