Weather Update Today North India:
उत्तर भारत सहित पंजाब और हिमाचल के मैदानी इलाकों में शीतलहर व घने कोहरे का कहर जारी है. विभाग ने मंगलवार को (Weather Update Today) भी मैदानी इलाकों में बेहद घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है. 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बारिश और उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दोनों राज्यों में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने और यात्रा में बाधा की चेतावनी जारी की है.
Chandigarh Weather Update Today: कोहरे का कहर शुरू-
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में शीतलहर चलने के साथ ही कोहरे का कहर शुरू हो गया है. कोहरे का असर उड़ानों और ट्रेनों पर भी पड़ा है. सोमवार को घने कोहरे के कारण सुबह के समय नौ उड़ान कैंसल कर दी गईं. चंडीगढ़ आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंच रही है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें वाहन चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें.
Punjab Weather: घने कोहरे में लिपटा पंजाब-
पंजाब में मंगलवार को मोगा, फगवाड़ा समेत लगभग सभी शहर घने कोहरे में लिपटे रहे. धुंध के कारण सोमवार को तापमान में 2.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है. एसबीएस नगर 2.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा.
बेहद घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य दर्ज की गई, जिससे हवाई यातायात पर असर पड़ा. कोहरे की वजह से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चार उड़ानें रद्द करनी पड़ी जबकि कई देरी से पहुंचीं. मौसम विभाग ने बुधवार से पंजाब के 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है. पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई.
Himachal Weather: बारिश और बर्फबारी होने की संभावना-
हिमाचल में 31 दिसंबर को पांच जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में शीत दिवस रहने के साथ-साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की है. वहीं एक जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. विभाग ने 31 दिसंबर को राज्य के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंड़ी तथा शिमला के अलग-अलग इलाकों में दिन ठंड़ा रहने की संभावना व्यक्त की है.
मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 दिसंबर को प्रदेश के बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना से घना कोहरा रहने की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक बिलासपुर जिला के भाखड़ा जलाशय और इसके आसपास के क्षेत्रों, हमीरपुर के अलग-अलग हिस्सों, मंडी जिला की बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों, सोलन जिला के बद्दी-नालागढ़ और सिरमौर जिला के पौंटा साहिब में घना से घना कोहरा रहेगा.
अन्य खबरें जानें-
Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट की बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र और होशियारपुर में नई सब-तहसील पर लगी मोहर
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



