Gippy Grewal News: मशहूर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग की खबर है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में गायक गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर गोलियां चलाई गईं.गिप्पी ग्रेवाल का कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में बंगला है और शूटिंग यहीं हुई थी. इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया गया है कि यह गोलीबारी लॉरेंस ग्रुप ने की है.
हालांकि इस मामले पर गिप्पी ग्रेवाल का कोई बयान सामने नहीं आया है. बिश्नोई ने इंटरनेट पर लिखा, “हां, सत श्री अकाल राम राम सबनू, आज वैंकूवर व्हाइट रॉक इलाके में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले पर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने गोलीबारी की. आप सलमान खान को बहुत भाई कहते हैं, मुझे बताओ” अब अपने भाई को बचाने दो आप.
बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल की कॉमेडी फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ आ रही है. पिछले गुरुवार को इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ था और इसमें सलमान खान भी शामिल हुए थे. इसके साथ ही सलमान खान ने गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ का ट्रेलर भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में फिल्म की टीम को बधाई दी है.



