Himachal: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा टलाः प्रर्यटकों में मची चीख पुकार, जानिए क्या रहा कारण? देखें वीडियो

Chamba Accident Averted: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में डल्हौजी में एक बड़ा हादसा टला. यहां घूमने आए पर्यटकों में उस समय चीख पुकार मच…

Chamba Accident Averted:

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में डल्हौजी में एक बड़ा हादसा टला. यहां घूमने आए पर्यटकों में उस समय चीख पुकार मच गई, जब पंजपुला के पास अचानक पर्यटक वाहन सड़क में बेकाबू होकर पीछे हटने लगा. उसमें सवार महिला पर्यटक जान बचाने के लिए सड़क में छलांग लगाने लगी. इसमें उन्हें मामूली चोट भी लगी. गनीमत यह रही कि वाहन सड़क के साथ लगे पेड़ से अटक गया. इससे वाहन खाई में गिरने से बच गया.

हैंड़ ब्रेक न लगाने से हुआ हादसा-

वाहन से कई पर्यटक वहां से भी नीचे गिरे. आस पास के लोग भी पर्यटकों की चीख पुकार को सुनकर वहां पहुंच गए. पंजपुला के पास वाहन को पार्क करके जैसे ही चालक नीचे उतरा तो वह पीछे हटने लगा. पर्यटकों के अनुसार वाहन की हैंड ब्रेक सही तरीके से नहीं लगी थी. यदि वाहन पेड़ से नहीं फ.सता और खाई में गिर जाता तो शायद जान माल का भी नुकसान हो सकता था. यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई. जोकि, काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया में फैल गई.

ढ़लान में गाड़ी पार्क करते समय पहिए के पास रखें पत्थर-

इस वीडियो से यह सीख मिलती है कि ढलान पर गाड़ी पार्क करते समय हमेशा अपने वाहन के पीछे एक पत्थर रखें. गाड़ी रोकते समय पहिए के पीछे तुरंत एक पत्थर लगाना चाहिए. आम तौर पर हर ड्राइवर को इतनी समझ होती है. लेकिन जरा ही चूक पर ऐसा ही नजारा देखने को आता है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *