Goa Night Club Fire: थाईलैंड से दिल्ली लाए गए लूथरा ब्रदर्सः गोवा के नाइट क्लब में आग के दोनों आरोपि गोवा पुलिस की गिरफ्त में

Luthra Brothers Arrested: गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के बाद थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स को आज दिल्ली लाया गाया. दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड…

Luthra Brothers Arrested:

गोवा के नाइट क्लब में आग लगने के बाद थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स को आज दिल्ली लाया गाया. दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होते ही पुलिस ने दोनों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर गोवा पुलिस दोनों भाइयों को ट्रांजिट रिमांड पर ले लेगी. दोनों भाइयों को हिरासत लेने के लिए गोवा पुलिस की तरफ से कुल 7 पुलिस कर्मी आए हैं. इनमें एक आईपीएस रैंक के अधिकारी, दो इंस्पेक्टर, दो सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं.

क्लब में आग लगने के बाद भागे थे थाईलैंड-

गोवा नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी. आग लगने के कुछ घंटों बाद ही दोनों भाई टिकट बुक करवाकर थाईलैंड भाग गए थे. भारत के अनुरोध के बाद, थाईलैंड पुलिस ने लूथरा ब्रदर्स को पिछले सप्ताह फुकेट में उनके होटल से हिरासत में लिया था. भारत सरकार ने दोनों भाइयों का पासपोर्ट रद्द किया था. इसके साथ ही दोनों के खिलाफ इंटरपोल के जरिए ब्लू नोटिस जारी किया गया था. पासपोर्ट रद्द होने के बाद भारतीय दूतावास ने उनके लिए दो इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी किए थे.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *