Abohar Shooting Case
अबोहर में कल तहसील परिसर में हुई गोलीवारी में गोलू पंडित ही हत्या के मामले शुक्रवार सुबह गोलू पंडित के पिता व परिजनों ने सरकारी अस्पताल का में रोष जताया. उन्होंने मुख्यद्वार को बन्द कर धरना किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया. परिवार ने पुलिस प्रशासन से असला लायसेंस और पुलिस सुरक्षा की मांग की.
परिवार पर हमले की मिल रही धमकियां-
मृतक गोलू के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बेटे को जान से मारने वाले नामजद युवक अब उसे व उसके परिवार पर हमला करने की धमकियां दे रहे हैं. ऐसे में उनके पास अपनी सुरक्षा करने के लिए कोई प्रबंध है नहीं इसलिए पुलिस प्रशासन पहले तो उन्हें पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाये. उसे उसके परिवार की सुरक्षा के लिए असला लायसेंस बनाकर दिया जाए, ताकि भविष्य में वह अपने परिवार की सुरक्षा कर सके.
एसपी व डीएसपी मौके पर पहुंचे-
अस्पताल के बाहर धरना लगाए जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पडा. वहीं सूचना मिलते ही एसपी गुरमीत सिंह व डीएसपी सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने रोषित परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है, जो कि पुलिस करेगी. उनको असला लायसेंस बनाकर देने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की गई है शीघ्र ही वह भी बनवाकर दे दिया जाएगा. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने करीब 2 बजे अपना धरना उठाया और मृतक गोलू पंडित के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया.


