Kangra: आज धर्मशाला पंहुची भारतीय क्रिकेट टीमः रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ होगा तीसरा टी-20 मैच

Indian Cricket Team in Dharmshala: न्यू चंडीगढ़ में भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20 मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम धौलाधार की वादियों…

Indian Cricket Team in Dharmshala:

न्यू चंडीगढ़ में भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20 मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम धौलाधार की वादियों में पंहुच गई है. धर्मशाला में 14 दिसंबर को टी-20 सीरीज के तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया शुक्रवार दोपहर को धर्मशाला पहुंची. गगल हवाई अड्डे से भारतीय टीम सीधे होटल के लिए रवाना हुई. कड़ी सुरक्षा के बीच कंडी स्थित रेडिसन ब्लू होटल ले जाया गया.

रेडिसन ब्लू होटल में ठहरे है खिलाडी-

टीम को विशेष बस और एस्कॉर्ट वाहनों के साथ कड़ी सुरक्षा में खनियारा स्थित रेडिसन ब्लू होटल ले जाया गया. धर्मशाला में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. टीम के पहुंचने के बाद अब मैच की तैयारियां और भी तेज़ हो गई हैं. मौसम सुहावना होने के चलते इस मुकाबले के हाउसफुल रहने की पूरी उम्मीद है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *