Haryana: नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में हादसाः जिंदा जले दो लोग, पुलिया तोड़कर निचे गिरा डंपर

Nuh Accident: नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब…

Photo From Addhar Card

Nuh Accident:

नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है. डंपर गुरुग्राम से फिरोजपुर झिरका की तरफ जा रहा था. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव गुर्जर नगला के समीप डंपर एक्सप्रेसवे पर बनी पुलिया से टकरा गया. हादसा इतना भीषण था कि डंपर पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया. जिसमें आग लग गई. निचे गिरने पर डंपर में आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर जंदा जल गया जबकी दूसरे की मौत अस्पताल ले जाते बक्त हो गई.

बुरी तरह जला कंडक्टर- 

स्थानिय लोगों ने बताया कि, देखते ही देखते डंपर में आग ने पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें कंडक्टर की जलकर मौत हो गई. लोगों ने जलते हुए डंपर से ड्राइवर को निकाल लिया था, जब उसे वह अस्पताल ले जाने लगे तो ड्राइवर ने भी दम तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी का कंडक्टर अंदर ही बुरी तरह जल गया था. जिसका केवल कंकाल ही बचा हुआ था. वहीं ड्राइवर भी बुरी तरह से जल गया था. जब उसे अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तो उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया.

रंजीत (57) और परवेज (18) की मौत-

स्थानिय लोगों ने यह भी बताया कि यदि फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया है. मृतकों की पहचान हो चुकी है. डंपर के ड्राइवर का नाम रंजीत(57) पुत्र रमजु निवासी निमली जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है. कंडक्टर का नाम परवेज (18) पुत्र जुबैर निवासी सयमीर बास धोलेट जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *