Haryana: फतेहाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला, लापता नाबालिग का शव: ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Fatehabad Minor Death: फतेहाबाद जिले में टोहाना में लापता नाबालिग लड़के का शव बलियाला हेड के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है. परिजनों ने दो…

Fatehabad Minor Death:

फतेहाबाद जिले में टोहाना में लापता नाबालिग लड़के का शव बलियाला हेड के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है. परिजनों ने दो युवकों पर नाबालिग की हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि दोनों ने नाबालिक को घर से बुलाकर ले गए थे. पुलिस के सीसीटीवी खंगालने पर दोनों आरोपी मृतक को लेकर जाते हुए सीसीटीवी में कैद हो हुए है. बताया जा रहा है कि मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है.

पिता ने दो युवकों पर लगाया आरोप-

मृतक की पहचान 16 वर्षीय पीयूष निवासी शक्ति नगर कॉलोनी के रूप में हुई है. मृतक के पिता दीपक ने बताया कि उनका बेटा पीयूष सैलून में काम सीख रहा था. 9 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे सुरेंद्र और अमन नामक दो युवक उसे वेदप्रकाश की दुकान से बुलाकर ले गए थे. उसी दिन शाम 7:30 बजे पीयूष का फोन आया कि वह 15 मिनट में घर आ रहा है, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया. दीपक ने सुरेंद्र से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. रात करीब 10:30 बजे सुरेंद्र ने दीपक को फोन कर बताया कि उन्होंने पीयूष को शाम 7:30 बजे ढाब बस्ती के पास छोड़ दिया था.

दोनों ने शराब पिलकर रेलवे लाइन पर लेटाया-

दीपक का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पीयूष को शराब पिलाई, उसके साथ मारपीट की और फिर उसे रेलवे लाइन पर लेटा दिया. ट्रेन की चपेट में आने से पीयूष की मौत हो गई. उन्होंने आरोप लगाया कि यह हत्या है. परिजनों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों आरोपी पीयूष को अपने साथ ले जाते हुए दिखे. पिता ने यह भी बताया कि आरोपी करीब एक सप्ताह से पीयूष से मिलने आते थे और उन्हें किसी पुरानी रंजिश के चलते हत्या का संदेह है.

ट्रेन का चपेट में आने से हुई मौत-

रेलवे चौकी इंचार्ज राधेश्याम ने बताया कि टोहाना रेलवे स्टेशन इंचार्ज ने उन्हें सूचना दी थी कि बलियाला हेड के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया. उन्होंने बताया कि पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी और उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *