Valsad Bridge Collapse:
गुजरात के वलसाड शहर में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. कैलाश रोड पर औरंगा नदी पर बन रहे नए पुल के निर्माण के दौरान बनाए गए बांस के अस्थायी स्ट्रक्चर अचानक गिर गया. हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. इस समय मजदूर पुल के दो पिलरों के बीच काम कर रहे थे. बताया जा रहा है की घटनास्थल पर 105 मज़दूर थे.
अचानक ढह गया पुल- 
इस हादसे में अभी तक चार से अधिक मजदूर मलबे में दब गए. जबकि एक और मजदूर के मलबे में दबे होने का शक है. हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया और नीचे काम कर रहे मजदूरों पर भारी स्लैब और रॉड गिर पड़ीं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.
साइट पर 105 मज़दूर मौजूद थे- एसडीएम
वलसाड के एसडीएम विमल पटेल ने कहा कि, औरंगा नदी पर बन रहे पुल के कंस्ट्रक्शन के दौरान, एक गर्डर डैमेज हो गया, जिससे पुल गिर गया. साइट पर 105 मज़दूर मौजूद थे. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live



