Kangana Defamation Case:
हिमाचल के मंड़ी की सासंद और अभिनेत्री कंगना रौनट की आज बठिंड़ा कोर्ट में पेशी थी. कंगना इसमें हाजिर नहीं हो पाई. उनके वकील ने सुरक्षा कारणों और संसद के सत्र का हवाला दिया. कोर्ट ने अलगी तारिख 15 दिसंबर को दि है. यह मामला कंगना के किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिंदर कौर पर गलत ट्वीट के चलते है.
बुजुर्ग परिवार ने न्यायाधीश के समक्ष दर्ज कराए बयान-
कंगना रनौट कोर्ट में तारीख पर मौजूद नहीं हुई. उनकी जगह उनके वकील आए थे. बुजुर्ग महिंदर कौर और उनके बुजुर्ग परिवार के सदस्य ने आज न्यायाधीश के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए. महिंदर कौर के पति ने कहा कि हम अब कंगना रनौत को माफ नहीं करेंगे चाहे वह हमसे माफी मांग ले. हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, कंगना रनोट को जो भी सजा दी जाएगी.
सुरक्षा और लोकसभा सत्र के कारण नहीं हो सकती पेश-
लिविंग इंडिया न्यूज़ चैनल की टीम ने आज की कंगना रनौत की तारीख को लेकर बुजुर्ग महिंदर कौर के वकील से बात की. वकील ने कहा कि कंगना रनोट आज पेश नहीं हुईं, लेकिन उनके वकील दिल्ली से ज़रूर आए थे. उन्होंने तर्क दिया था कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए ऐसा किया गया. उनकी तारीख वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होनी चाहिए और लोकसभा सत्र भी चल रहे हैं.
बेबे और बेबे के बुजुर्ग पति ने कहा कि हम किसी भी हालत में अब कंगना को माफ नहीं करेंगे, उसे सजा दिलाकर ही रहेंगे. अब अगली तारीख 15 दिसंबर है. कंगना रनोट को भी पेश होने को कहा गया है.
कंगना का ट्विट-
कंगना रनोट ने 2020-2021 किसान आंदोलन के दौरान अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था. किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनोट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बुजुर्ग महिंदर कौर की फोटो पोस्ट कर लिखा था कि प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग महिलाएं 100 रुपये देकर प्रदर्शन में शामिल होती हैं.



