Bhawanigarh AC Bus Fire:
भवानीगढ़ के चन्नो गांव के पास दोहपर बाद के समय बस में आग से अफरा-तफरी मच गई. यह एक निजी एसी बस में थी. इस चलती हुई बस मे अचानक आग लग गई. बस में दर्जनों यात्री सवार थे. हांलाकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है. सुत्रों ने बताया कि हादसे का कारण बस के एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी हो सकता है.
स्थानीय लोगों की मदद ले सभी यात्री सुरक्षित निकाल-
सूत्रों के अनुसार, बस से सबसे पहले धुआँ निकलना शुरू हुआ. इसके बाद आग ने तेज़ी से एसी सेक्शन और इंजन सेक्शन को अपनी चपेट में ले लिया. लगातार लगी आग ने बस को जलाकर राख कर दिया. आग की लपटें देखकर बस में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई की और सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा जनहानि टल गया.
बस जल कर लगभग खत्म-
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हालाँकि, बस जल कर लगभग खत्म हो गई. दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है. शुरुआती अनुमान है कि आग एसी सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण लगी होगी. गनीमत रही कि किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन घटना के बाद यात्री दहशत में देखे गए. इस दुर्घटना ने एक बार फिर निजी बसों की तकनीकी जाँच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



