America: अमेरिका के कैलिफोर्निया में F-16 विमान क्रैश, जमीन से टकराते ही लगी आग; पायलट ने बचाई जान

F16 Crash California: अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूएस एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. क्रैश होते जमीन से टकराते ही आग लगी गई…

F16 Crash California:

अमेरिका के कैलिफोर्निया में यूएस एयरफोर्स का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. क्रैश होते जमीन से टकराते ही आग लगी गई थी और कुछ ही सेकंड में एयर क्राफ्ट आग का गोला बनकर गिर गया. विमान में आग लगने के बाद आसमान में काले धुंए का गुबार फैल गया, वहीं पायलट ने इजेक्ट होकर अपनी जान बचाई. विमान के जमीन से टकराने से पहले ही वह पैराशूट लेकर सुरक्षित बाहर निकल गया.

अचानक कंट्रोल छूटने से हुआ क्रैश-

हादसा साउथ कैलिफोर्निया के ट्रॉना शहर में एयरपोर्ट से करीब 3 किलोमीटर दूर हुआ. ट्रेनिंग मिशन के दौरान अमेरिकी वायुसेना की एलीट डेमोंस्ट्रेशन टीम थंडरबर्ड्स का F-16C फाइटिंग फाल्कन जेट क्रैश होकर रेगिस्तान में गिर गया. पायलट ने विमान से इजेक्ट कर लिया. हादसे में विमान जलकर राख हो गया. विमान के क्रैश होने का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन जांच जारी है. पायलट का कहना है कि विमान से अचानक कंट्रोल छूट गया था, लेकिन वह सुरक्षित विमान से निकलने में कामयाब रहा. इस दौरान उसे मामूली चोटें लगी और उसे रिजक्रेस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *