Punjab: पंजाब सरकार गन क्लचर को कम करने की तैयारीः 7 हजार लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश, राज्य में हैत 4.3 लाख लाइसेंसी हथियार

Punjab Arms License Cancel: पंजाब सरकार ने बढ़ते गन कल्चर के चलते हज़ारों हथियार लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है. रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब…

Punjab Arms License Cancel:

पंजाब सरकार ने बढ़ते गन कल्चर के चलते हज़ारों हथियार लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है. रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब पुलिस ने राज्य सरकार को करीब 7,000 हथियार लाइसेंस को रद्द करने की सिफारिश की है. इससे पहले भी मार्च 2023 में पंजाब सरकार 803 हथियार लाइसेंस रद्द कर चुकी है. पंजाब राज्य में लगभग 3.46 लाख लाइसेंस धारक हैं, जिनके पास औसतन 4.3 लाख पंजीकृत हथियार है. अब सरकार की इन पक नकेल कसने की तैयारी है.

शादियों या अन्य कार्यक्रमों में जश्न के तौर पर करते हैं फायरिंग –

डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि हथियार रखने वाले लोग सोशल मीडिया पर इनका प्रदर्शन कर रहे हैं. शादियों या अन्य कार्यक्रमों में जश्न के तौर पर फायरिंग कर रहे हैं और कई मामलों में हथियारों का इस्तेमाल अपराधी गतिविधियों के लिए भी बढ़ा है. इसी कारण लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की गई है. राज्य में बढ़ते गन कल्चर और शादी-समारोहों में की जाने वाली फायरिंग से होने वाली मौतों को लेकर पंजाब पुलिस भी चिंतित है. इसी वजह से बड़े पैमाने पर हथियार लाइसेंस रद्द करने का कदम सुझाया गया है.

देश के 10% लाइसेंसी हथियारों पंजाब में-

पंजाब में लगभग 3.46 लाख हथियार लाइसेंस हैं, जो कि जनसंख्या के मुकाबले सबसे अधिक लाइसेंसधारक हथियार रखने वाला राज्य बनाता है. पुलिस के मुताबिक यह आंकड़ा देश की कुल आबादी का 2% है, जबकि देश के कुल लाइसेंसशुदा हथियारों का लगभग 10% पंजाब में है.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *