Putin India Visit:
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय भारत के दौरा में आएंगे. वह 4 और 5 दिसंबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. वे भारत में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. भारत और रूस के बीच हर साल यह शिखर वार्ता होती है. अब तक 22 वार्ताएं हो चुकी हैं. चार और पांच दिसंबर को पुतिन के कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है.
रात्रिभोज के साथ जानिए क्या है पुतिन के दो दिनों का प्लान?
राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम में नई दिल्ली पहुंचेंगे. इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. इसके बाद पीएम मोदी के न्योते पर पुतिन निजी रात्रिभोज में शामिल होंगे. भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे. शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे. इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे.
तेल, मिसाइल सिस्टम और लड़ाकू विमानों पर हो सकती है बता-
हालांकि, ऐसा अनुमाव लगाए जा रहे है कि, राष्ट्रपति पुतिन की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को रूसी तेल, मिसाइल सिस्टम और लड़ाकू विमानों की अधिक बिक्री के लिए तैयार करना है. यह समय ऐसे खास समय पर हो रहा है जब अमेरिका के दबाव के कारण ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के रिश्ते प्रभावित हुए हैं.
इस बार पुतिन के साथ रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसॉव समेत उद्योग और कारोबारी जगत का बड़ा प्रतिनिधिमंडल होगा. कुछ नए रक्षा सौदों की उम्मीद भी है. रूस भारत के साथ नागरिक परमाणु ऊर्जा सहयोग भी बढ़ाना चाहता है. रूस ने भारत को अपना उन्नत लड़ाकू विमान एसयू-57 भी भारत को ऑफर किया है, जो इस यात्रा की बातचीत में शामिल होने की उम्मीद है. भारत एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की अतिरिक्त इकाइयां खरीदने पर भी विचार कर रहा है.



