Pakistan Blast: पाकिस्तान के क्वेटा सैन्य ठिकाने पर आत्मघाती हमला: 10 की मौत, 32 गंभीर रूप से घायल

Quetta Suicide Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में सेना के ठिकाने पर हमला हुआ है. पूर्वी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स ऑफिस के पास धमाका हुआ है…

Quetta Suicide Blast:

पाकिस्तान के क्वेटा में सेना के ठिकाने पर हमला हुआ है. पूर्वी क्वेटा में फ्रंटियर कॉर्प्स ऑफिस के पास धमाका हुआ है और फिर फायरिंग भी हुई. पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में धमाके से इलाके में दहशत फैल गई है. पूरे शहर की मेडिकल फैसिलिटी में आपतकाल घोषित कर दिया गया है. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग घायल हैं. क्वेटा में जरघून रोड के पास हुआ बम ब्लास्ट इतना भयानक था कि हर तरफ धुआं ही धुआं देखने को मिल रहा है. धमाके के बाद फायरिंग भी शुरू हो गई. ब्लास्ट की सूचना मिलते ही इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है.

10 की मौत 32 घायल-

पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन के अनुसार, क्वेटा में हुए जोरदार बम धमाके में 10 लोगों की जान चली गई. यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें सुसाइ़ड बॉम्बर की भी मौत हो गई है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बम ब्लास्ट का मंजर साफ देखा जा सकता है. हमले में 32 लोग बुरी तरह से घायल हैं.
बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मोहम्मद काकर ने कहा कि, हमले में घायल लोगों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है. क्वेटा सिविल अस्पताल, बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.

डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात-

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर और स्वास्थ्य सचिव मुजीब-उर-रहमान ने सिविल अस्पताल क्वेटा, बीएमसी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आपातकाल की घोषणा कर दी है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात रहने के लिए कहा गया है. घायलों को और मृतकों के शवों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भेज दिया गया.

पहले भी हो चुके है ब्लास्ट-

यह पहली बार नहीं है जब क्वेटा में ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है. इससे पहले 2 सितंबर को भी पूर्व सीएम अख्तर मेंगल के काफिले पर हमला हुआ था. उनकी कार शाहवानी स्टेडियम की पार्किंग में खड़ी थी, तभी यहां जोरदार धमाका हुआ था. इस धमाके में सीएम मेंगल पूरी तरह सुरक्षित थे, लेकिन उनकी पार्टी के कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए थे.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *