Jharkhand Kanwar Yatra: झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम 18 कांवड़ियों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के पास हुआ, जब कांवड़ियों से भरी एक बस गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक से टकरा गई.
दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया, “देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीटों वाली एक बस और गैस सिलेंडर से लदे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।”
अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई. दुमका क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, “देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई.
हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताते हुए X पोस्ट में लिखा,आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में बस सवार श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है. जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है. बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



