Himachal Pradesh Weather: मंडी में भारी बारिश से तबाही; तीन की मौत, 20 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दबीं

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह भूस्खलन की वजह से फिर त्रासदी आ गई. मंडी से जोगिंद्रनगर जाने वाली सड़क को…

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह भूस्खलन की वजह से फिर त्रासदी आ गई. मंडी से जोगिंद्रनगर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया. जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर लोनिवि मंडल कार्यालय व अधीक्षण अभियंता कार्यालय के उपर भारी भूस्खलन से गाड़ियों के दबने की भी सूचना है. (Himachal Pradesh Weather) मलबे में फंसे लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाले हैं. इसके आलावा 3 लोगों की मौत हो गई है. भूस्खलन की वजह से अब तक कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अनेक सड़कें बह गई, वहीं दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त और मलबे में दबे हैं.(Himachal Pradesh Weather news in hindi)

राष्ट्रीय राजमार्ग-154 अबरुद्ध
पुलिस नियंत्रण कक्ष, मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (मंडी से जोगिंद्रनगर मार्ग) पर लवांडी ब्रीज के पास भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया. इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है.

नगर आयुक्त मंडी रोहित राठौर ने कहा
मंडी (Mandi weather update) में भारी बारिश के कारण ऊपरी इलाकों का मलबा निचले इलाकों में जमा हो गया. यह बादल फटने का नतीजा हो सकता है. हमें जेल रोड के पास हुए नुकसान की सूचना मिली है. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है. हमें 3 शव मिले हैं. एनएचएआई के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मार्ग को बहाल करने में कठिनाई आ रही है. वर्षा बंद होने के ही मार्ग को खोला जाएगा.

अब तक 164 लोगों की मौत 269 घायल

हिमाचल प्रदेश में आपदा के कारण हुए नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य को सोमवार शाम तक 1523 करोड़ 11 लाख रुपए का नुकसान आंका गया है.164 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 269 लोग घायल हुए हैं. प्रदेश में जहां 200 सडक़ें सोमवार को भी बाधित हैं. बिजली के 62 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं वहीं 110 पेयजल की योजनाएं भी पूरी तरह से बाधित हैं. लोक निर्माण विभाग की मशीनरी लगातार इन सडक़ों की बहाली में जुटी हुई है. लगातार हो रही बारिश की वजह से रोजाना कहीं न कहीं से सडक़ों के बंद होने की सूचनाएं आ रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *