Aaj ka Rashifal: नाग पंचमी पर सिंह-मकर राशि वाले पाएंगे आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष (Aries Horoscope)- करियर कारोबार में साधरण स्थिति बनी रहेगी. पेशेवर कार्यों में उतावली दिखाने से बचें. समय पर कार्य करने का प्रयास बनाए रखें. आय-व्यय…

मेष (Aries Horoscope)- करियर कारोबार में साधरण स्थिति बनी रहेगी. पेशेवर कार्यों में उतावली दिखाने से बचें. समय पर कार्य करने का प्रयास बनाए रखें. आय-व्यय बढ़ा रहेगा. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. स्पष्टता बढ़ाएंगे.

वृष(Taurus Horoscope)-  प्रियजनाों में परस्पर विश्वास और सहयोग का भाव बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा. कामकाज में अनुकूलता व सहजता बढ़ेगी. करियर के मामले गति लेंगे.समय एवं ऊर्जा का प्रबंधन बढ़ाएं. महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाएंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)- कार्य व्यापार में सबके प्रति सहकार और सहयोग का भाव रखेंगे. बड़ों कें प्रति आदर सम्मान बढ़ा रहेगा. परिजनों के लिए स्नेह का भाव बनाए रखें.  महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं. प्रबंधन के कार्य बल पाएंगे. संकीर्णता त्यागें.

कर्क(Cancer Horoscope)- चर्चा में प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखेंगे. संपर्क संवाद में पेशेवरता का भाव रखेंगे. साहस पराक्रम से कार्य व्यापार प्रभावशाली बना रहेगा. महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त होंगी. तात्कालिक योजनाएं संवरेंगी. बंधुजन सहयोगी होंगे. व्यर्थ बातों में बहस से बचें.

सिंह(Leo Horoscope)- घर परिवार में अनुकूलता बढ़ी रहेगी. सभी के प्रति प्रेम और स्नेह का भाव रखेंगे. घर की साज सज्जा पर बल रहेगा. रिश्तों को संवारेंगे. खानपान आकर्षक बनाए रहेगे. घर परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. सूझबूझ से काम लेंगे.

कन्या(Virgo Horoscope)- सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे. रचनात्मक प्रयास फलेंगे. सुविधा संसाधनों को बढ़ावा मिलेगा. पर्सनल स्पेस बढ़ाने की कोशिश होगी. निजताा पर ध्यान देंगे. आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे. लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी. साख सम्मान बनाए रखेंगे

तुला(Libra Horoscope)- सूझबूझ से जरूरी लक्ष्य पाएंगे. लगन से कार्यगति संवारेंगे. विदेश के कार्यों में अपेक्षित स्थिति रहेगी. खर्च पर अंकुश कठिन होगा. अनुशासन पर जोर देंगे.  घर में सामंजस्य रहेगा. सहकर्मियों के लिए सहयोग का भाव रहेगा.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- कामकाजी प्रयासों में प्रभावी रहेंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में अनुकूलन से उत्साहित रहेंगे. वित्तीय लेनदेन पर फोकस रखेंगे. अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे. विस्तार योजनाएं गति लेंगी. संकोच दूर होगा.

धनु(Sagittarius Horoscope)-  यश वैभव व मान सम्मान बढ़ेगा. प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा. प्रबंध कार्यों को तेजी दिखाएंगे. चहुंओर सक्रियता बनाए रखेंगे. बड़ी उपलब्धियों से उत्साहित रहेंगे. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. निजी विषयों में तेजी दिखाएंगे.

मकर (Capricorn Horoscope)- भाग्य से सभी राहें आसान और हितलाभकारी बनी रहेंगी. पहल बनाए रखने में आगे होंगे. योजनाओं में वांछित सफलता पाएंगे. सुख सौख्य बढ़ा रहेगा.  सबसे मेलजोल रखेंगे. बंधुत्व बढ़त पर रहेगा. सामाजिक विषयों में तेजी दिखाएंगे.

कुंभ (Aquarius Horoscope)- धोखेबाजों की बातों में आकर नुकसान उठाने से बचें. वादा पूरा करने पर ध्यान दें. शारीरिक गतिविषियों में सावधानी बढ़ाएं. परिजनों से सहयोग बना रहेगा. अपनों से सामंजस्य बनाकर चलें. स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें.

मीन(Pisces Horoscope)- सहकारी गतिविधियों में उच्च स्थिति बनाए रखेंगे. साझा प्रयासों में सक्रियता लाएंगे. उचित अवसर का लाभ उठाएंगे. दाम्पत्य जीवन व परिवार में अनुकूलन बना रहेगा. सोच बड़ी रखें. कार्य विस्तार के बमौके बनेंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *