Parliament Monsoon Session 2025: आतंकियों से हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया: राजनाथ सिंह

Parliament Monsoon Session 2025:संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हुई. चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री…

Parliament Monsoon Session 2025:संसद के मानसून सत्र के छठे दिन सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हुई. चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जो सरकार की तरफ से लोकसभा में अपनी बात रख रहे थे. इस महत्वपूर्ण चर्चा के लिए लोकसभा में 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है, जिससे सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हो सके.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लोकसभा में कहा, “पाकिस्तान से सीजफायर का उल्लंघन दबाव में नहीं किया गया था. हमारा मकसद आतंकवादी ठिकानों को तबाह करना था और सेनाओं ने अपना लक्ष्य हासिल किया है।” उन्होंने कहा कि भारत की कार्रवाई का उद्देश्य सीमा पार से होने वाले आतंकवाद को रोकना था.

राजनाथ सिंह ने कहा कि सेनाओं ने अपनी कार्रवाई में सफलता हासिल की है और आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया है. उन्होंने कहा कि भारत की सेना अपनी बहादुरी और साहस के लिए जानी जाती है और उन्होंने एक बार फिर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है.

इससे पहले विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन से जुड़े स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) मुद्दे पर हंगामा किया. सदन को तीन बार स्थगित किया गया था. दोपहर 2:05 मिनट पर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू हो पाई.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद ऐसे नहीं चलती है. जब सभी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने का फैसला किया था, तो अचानक चर्चा से 10 मिनट पहले शर्तें लगाना सही नहीं है.

रिजिजू ने कहा कि विपक्ष की मांग है कि सरकार वादा करे कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर चर्चा की जाएगी, जो कि एक अनुचित मांग है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और विपक्ष अपने वादे से पलट गए हैं और यह एक तरह का धोखा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *