Rahul Gandhi: राहुल गांधी का बड़ा बयान; कांग्रेस राज में जाति जनगणना न करना बड़ी गलती

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओबीसी न्याय सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जातिगत जनगणना नहीं कराना एक…

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओबीसी न्याय सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जातिगत जनगणना नहीं कराना एक बड़ी गलती थी. राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने 21 साल के राजनीतिक जीवन में एक “गलती” की है, वह यह कि उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के हितों की उतनी रक्षा नहीं की जितनी उन्हें करनी चाहिए थी.

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी के शासनकाल में जाति जनगणना नहीं कराना एक बड़ी गलती थी, जिसे अब वह सुधारना चाहते हैं. उन्होंने कांग्रेस के ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने राजनीतिक जीवन का मूल्यांकन किया और माना कि उन्होंने ओबीसी समुदाय के हितों की रक्षा करने में कमी रखी

नेता ने आगे कहा कि दलितों और आदिवासियों की कठिनाइयों को समझना आसान है, लेकिन ओबीसी समुदाय की मुश्किलें और मुद्दे आसानी से नहीं समझ में आते. उन्होंने अफसोस जताया कि अगर उन्हें ओबीसी के इतिहास और मुद्दों के बारे में अधिक जानकारी होती, तो वह पहले ही जाति जनगणना करा देते. राहुल गांधी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत गलती है, न कि कांग्रेस की.

जाति जनगणना से नहीं हटने वाला हूं पीछे- राहुल
राहुल गांधी ने सभा में कहा कि “आप मेरी बहन प्रियंका गांधी से पूछना कि मैं जब किसी बात के लिए मन बना लेता हूं तो मैं उससे पीछे हटता हूं या नहीं. मैं जाति जनगणना से पीछे हटने वाला नहीं हूं.” इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस ने ओबीसी का इतिहास मिटाया है. उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी और ओबीसी इस देश की उत्पादक शक्ति हैं, लेकिन इसका फल उन्हें नहीं मिल पा रहा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *