Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मौसम का ताजा अपडेट; IMD ने दी जानकारी, इस तारीख से बदलेगा मौसम

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले पांच दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही रहने की…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले पांच दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है. शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसके बाद अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य सीमा के भीतर बना हुआ है.(Punjab-Haryana Weather Update)

राज्य में गर्मी का प्रकोप जारी है, समराला में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 35.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला का 37.2 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा का 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा.((Punjab Weather Update)

अधिकांश क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई, लेकिन फिरोजपुर में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस बढ़ गई और लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ा.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather Update) में आज (शनिवार को) अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार केवल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 27 जुलाई से बारिश की संभावनाएं बढ़ेंगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने दो जिलों, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *