Aaj ka Rashifal: आज के दिन कर्क राशि वाले रचनात्मक कार्य में रुचि बनाए रखेंगे, जानें अन्य राशियों का हाल

मेष (Aries Horoscope)- समय सकारात्मकता को बढावा देने वाला है. शाम से स्थितियां ज्यादा बेहतर होंगी. व्यक्तिगत विषयों में जल्दबाजी व पहल से बचें. कार्यक्षेत्र…

मेष (Aries Horoscope)- समय सकारात्मकता को बढावा देने वाला है. शाम से स्थितियां ज्यादा बेहतर होंगी. व्यक्तिगत विषयों में जल्दबाजी व पहल से बचें. कार्यक्षेत्र में साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा.कामकाजी वर्ग सहयोगी रहेगा.

वृष(Taurus Horoscope)- महत्व के कार्य को शाम तक पूरा कर लेने पर जोर दें. करीबियों व समकक्षों के प्रति सहयोग व सहकार की भावना बढ़ेगी. संस्कार सभ्यता बल पाएंगे.विभिन्न कार्य में सक्रियता लाएंगे. चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे.

मिथुन(Gemini Horoscope)- समन्वय और सक्रियता से अधिकांश मामलों का हल निकालेंगे. परिवार के लोगों में आपसी मदद की भावना बढ़ेगी. बड़प्पन व उत्साह से काम लेंगे.व्यक्तिगत कार्य में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. उच्च प्रस्ताव मिलेंगे.

कर्क(Cancer Horoscope)- साख सम्मान में वृद्धि होगी. पेशेवर भरोसे पर खरे उतरेंगे. सभी से सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे. आर्थिक वाणिज्यिक मामले बेहतर बने रहेंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. करीबी मददगार रहेंगे. रचनात्मक कार्य से जुड़े रहेंगे.

सिंह(Leo Horoscope)- समय सुधार पर बना रहेगा. लंच के बाद अनुकूलन तेज होगा. वित्तीय विषयों में सावधानी से आगे बढ़ेंगे. रिश्तों में संपर्क संवाद बेहतर होगा. अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा. कामकाज संवार पर रहेगा.

कन्या(Virgo Horoscope)- शाम से पहले लक्ष्य पूरे करने की कोशिश बनाए रखेंगे. कामकाज में सूझबूझ व सहकार बनाए रहेंगे. जिम्मेदारों से भेंटवार्ता बढ़ाएंगे. लाभ प्रतिशत पूर्ववत् रहेगा. लोगों का भरोसा जीतेंगे. लाभ के अवसरों को भुनाएंगे.

तुला(Libra Horoscope)- चहुंओर लाभ के अवसर बनें रहेंगे. वित्तीय मामलों में सक्रियता आएगी. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. प्रबंधन सहज बना रहेगा. उद्योग व्यापार के मामलों में उच्च स्थिति बनी रहेगी. माहौल मनोबल बढ़ाएगा.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)-  भाग्य और प्रबंधन का संयोग हर क्षेत्र में मनोवांछित स्थिति बनाए रखेगा. चर्चा संवाद में उत्साह दिखाएंगे. पुण्यार्जन बढ़ेगा. तथ्यगत स्पष्टता रखेंगे. सामंजस्य व आत्मविश्वास बनाए रहेंगे.

धनु(Sagittarius Horoscope)- समय मिश्रित प्रभाव का बना हुआ है. सहजगति से आगे बढ़ते रहेंगे. चर्चा संवाद में विवेक विनम्रता बनाए रहें. व्यक्तिगत कार्य प्रभावित होंगे. सामंजस्यता बढ़ाने का प्रयास रखें. शाम से सकारात्मक बदलाव बढ़ेंगे.

मकर (Capricorn Horoscope)- साझा क्षेत्र में सक्रियता व गंभीरता बनाए रखेंगे. सहकारी संबंध मजबूत होंगे. मित्रता में दृढद्वता आएगी.  अपनों को समय दें. बड़प्पन की सोच बनी रहेगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. अधिकतर मामले शाम तक हल कर लेने पर जोर देंगे.

कुंभ (Aquarius Horoscope)- सेवाभावना और परिश्रम से स्थिति में अनुकूलन बनाए रखेंगे. पेशेवरों का साथ सहयोग बढ़ेगा. मेहनत से कार्य साधेंगे. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं. जोखिम के कार्य न करें. संकोची स्वभाव बना रहेगा.

मीन(Pisces Horoscope)- कामकाज में समय पर सभी मामले हल कर लेने का प्रयास बनाए रखें. मित्रों व परिचितों के साथ यादगार पल साझा करेंगे. शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर रहेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *