Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में झमाझम बारिश; तापमान में गिरावट, देखें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में दो दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज (16 जुलाई) मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने पठानकोट,…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में दो दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज (16 जुलाई) मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ ने पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.(Punjab-Haryana Weather Update)

इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है. सबसे अधिक तापमान गुरदासपुर में दर्ज किया गया है, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है. इसके साथ ही अमृतसर में 23 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार (Punjab Weather Update) आज मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा जिलों में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

17 तारीख को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि 18 और 21 तारीख को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. पूर्वोत्तर राजस्थान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी राजस्थान की ओर बढ़ने की संभावना है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में मौसम बदल गया है. अंबाला समेत कई जिलों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *