Gujarat News: गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक पुल का स्लैब मरम्मत के दौरान ढह गया, जिससे 8 लोग 15 फीट नीचे गिर गए. सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. यह हादसा अजाज गांव में हुआ, जो केशोद और माधवपुर को जोड़ने वाले मुख्य रास्ते पर है.
आज सुबह पुल की मरम्मत का काम चल रहा था. तभी अचानक पुल का स्लैब ढह गया और हिताची मशीन तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई. पुल के स्लैब पर कुछ लोग भी खड़े थे, जो स्लैब गिरने पर सीधे नदी में गिर गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई.
गुजरात में एक हफ्ते में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है. 9 जुलाई को वडोदरा का गंभीर ब्रिज टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक लापता है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



