CM Yogi Adityanath श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी जयंती पर संदेश यात्रा में पहुंचे

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा में शामिल हुए. यह यात्रा…

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा में शामिल हुए. यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर महाराज की 350 वीं शहीदी जयंती(350th Martyrdom Anniversary of Shri Guru Teg Bahadur Ji)  को समर्पित है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया. यहां उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को सनातन धर्म की रक्षा के लिए सबसे बड़ा उदाहरण बताया.

‘350 वर्ष बलिदान और इतिहास जीवित’ समागम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर महाराज के 350वें शहीदी दिवस का पहला कार्यक्रम आज राजधानी लखनऊ से शुरू हो रहा है. यह यात्रा दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारे के लिए रवाना होगी. सीएम योगी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से 350 वर्षों के त्याग और बलिदान को जीवंत करने का कार्य किया जा रहा है.

औरंगजेब का उद्देश्य तिलक और जनेऊ को खत्म करना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वह समय कैसा रहा होगा जब औरंगजेब जैसा क्रूर और बर्बर शासक था. उस समय अत्याचार की खबरें एक जगह से नहीं बल्कि हर जगह से आती थीं. औरंगजेब का उद्देश्य तिलक और जनेऊ को खत्म करना था. सनातन धर्म को हमेशा के लिए ख़त्म कर दो. गुरु तेग बहादुर महाराज पहले व्यक्ति थे जिन्होंने औरंगजेब द्वारा शुरू किये गए इस्लामीकरण के विशाल अभियान को चुनौती दी.

सीएम योगी ने कहा कि औरंगजेब ने भय, लालच और विभिन्न अत्याचारों के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला. लेकिन वे कभी अपने मार्ग से विचलित नहीं हुए. अपने जीवन का बलिदान देकर उन्होंने भावी पीढ़ियों को प्रेरित किया. वर्तमान भारत की नींव शहादत की परंपरा पर बनी है.

सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है. इसकी नींव शहादत और बलिदान है, जिसमें चारों साहिबजादे देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने से नहीं हिचकिचाते.

संदेश यात्रा शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचेगी. गुरु तेग बहादुर महाराज के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित श्री तेग बहादुर संदेश यात्रा लखनऊ से शुरू होकर कानपुर, इटावा, आगरा होते हुए दिल्ली के चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारे पर समाप्त होगी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *