Punjab-Haryana Weather: पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोई बारिश नहीं हुई है. अगले 5 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है. राज्य में मानसून अभी कुछ दिनों तक सुस्त रहेगा और बारिश की संभावना कम है. जिससे तापमान भी बढ़ेगा और उमस भी लोगों को परेशान करेगी. मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है.(Punjab-Haryana Weather)
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान में 4.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य हो गया है. इसके साथ ही बठिंडा में तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है.
पंजाब में इस मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से देश में होने वाली बारिश मानसून से जुड़ी है. इसके अनुसार, राज्य में अब तक 120.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इन दिनों में सामान्य बारिश 104.1 मिमी होती है. राज्य में सबसे अधिक वर्षा अमृतसर में दर्ज की गई है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून के चलते इस बार प्रदेश में बेहतर वर्षा हो रही है. कुछ जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है लेकिन प्रदेश में बेहतर वर्षा होने से तापमान लगातार नीचे गिरा है. वीरवार रात को अचानक मौसम में बदलाव के चलते तेज वर्षा हुई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



