Gurugram News: गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्टेट लेवल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुई.(state level tennis player Radhika yadav shoot dead by her father)
राधिका अपने परिवार के साथ रहती थी. परिवार में आपसी विवाद के बाद पिता ने गुस्से में आकर अपनी ही बेटी पर गोलियां चला दीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता बेटी के सोशल मीडिया पर रील बनाने से नाराज था. इस घटना ने सबको सदमे में डाल दिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पिता ने बेटी को मारी तीन गोलियां
गोलियां लगने के बाद 25 वर्षीय राधिका को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके. राधिका यादव स्टेट लेवल की जानी-मानी टेनिस खिलाड़ी थीं और उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर परिवार और इलाके का नाम रोशन किया था.
आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया
वारदात की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उस रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया जिससे हत्या की गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



