Spain Flight Fire News: विमान में आग लगने से मचा हड़कंप; यात्रियों ने विमान के पंख से कूदकर बचाई जान

Spain Flight Fire News: स्पेन के मेजरका से मैनचेस्टर जाने वाली रयानएयर की फ्लाइट में आग लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई. विमान टेक…

Spain Flight Fire News: स्पेन के मेजरका से मैनचेस्टर जाने वाली रयानएयर की फ्लाइट में आग लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई. विमान टेक ऑफ के लिए तैयार था, लेकिन आग लगने की सूचना के बाद इसे रनवे पर ही रोक दिया गया. यात्रियों की सुरक्षा के लिए इमरजेंसी दरवाजे खोल दिए गए, लेकिन कई यात्री इतने घबराए हुए थे कि उन्होंने विमान के पंखों पर चढ़कर नीचे टरमैक पर कूदना शुरू कर दिया. इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए गए.

इस जल्दबाजी की वजह से 18 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रनवे पर 4 एंबुलेंस, अग्निशमन दल और पुलिस सहित आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें घबराए हुए यात्री प्लेन विंग से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मामला स्पेन के मेजरका स्थित पाल्मा एयरपोर्ट का है. यहां टेक ऑफ के लिए तैयार रयानएयर की फ्लाइट में फायर वार्निंग लाइट दिखाई देने लगी. इसके बाद प्लेन में आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्री घबरा गए. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना शनिवार देर रात 12:36 बजे मिली थी.

प्लेन में अफरातफरी
में प्लेन के इमरजेंसी गेट खोल दिए गए और यात्री स्लाइड के जरिए नीचे उतरने लगे. हालांकि, कुछ यात्री इतने घबराए हुए थे कि उन्होंने इंतजार नहीं किया और विमान के पंखों पर चढ़कर नीचे कूदने लगे. कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि केबिन क्रू ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें सही जानकारी नहीं दी. एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी ने प्लेन से कॉल कर बताया कि उसे नहीं लगता कि वह इस स्थिति से बच पाएगी.

हालांकि बाद में आग लगने की बात झूठी साबित हुई. अधिकारियों ने दावा किया कि यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए एक रिप्लेसमेंट एयरक्राफ्ट का इंतजाम किया गया और वह पाल्मा से सुबह 7:05 बजे रवाना हुई.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *