Himachal Weather Update: हिमाचल में आज भारी बारिश का अलर्ट; पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह

Himachal Weather Update: हिमाचल में मानसून के बीच आया भारी बारिश का रेड अलर्ट निकल गया है. यह रेड अलर्ट 6 जुलाई के लिए था.…

Himachal Weather Update: हिमाचल में मानसून के बीच आया भारी बारिश का रेड अलर्ट निकल गया है. यह रेड अलर्ट 6 जुलाई के लिए था. (Himachal Weather Update) अब आज और आठ जुलाई को ऑरेंज अलर्ट है, जबकि नौ और 10 जुलाई को यलो अलर्ट है. इसके बाद 11 जुलाई से मौसम साफ हो जाएगा. इसलिए अब भारी बरसात से पैदा होने वाला खतरा फिलहाल नहीं है.

मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य के 10 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.यह चेतावनी किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर सभी जिलों में जारी की गई है.

भारी बारिश के बाद कई जिलों में जलभराव, भूस्खलन, बाढ़ और पेड़ गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. हालांकि, मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद शिमला में सुबह से ही धूप खिली हुई है. राज्य (Himachal Weather news)  के अन्य भागों में आज मौसम साफ है. कल (8 जुलाई) 4 जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 9 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा कमजोर पड़ेगा. इस दिन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद सभी जिलों के डीसी लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और एहतियात बरतने की अपील कर रहे हैं.

मंडी में आज छाई धूप
बारिश में कुछ ढील पड़ते ही मंडी में आज सुबह तेज धूप खिली हुई है और थोड़ी राहत जिला वासियों को मिली है. बीते कल मौसम को लेकर यहां रेड अलर्ट था, जिसके चलते लोगों को बहुत सारी बारिश होने की चिंता सता रही थी, लेकिन अब आज मौसम ठीक होने से और तेज धूप खिलने से राहत जरूर मिली है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *