Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को भी यही स्थिति रहने वाली है. रविवार को हुई बारिश के बाद राज्य में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष मानसून के दौरान पूरे राज्य में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है.(Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक राज्य में 3.5 मिमी बारिश हुई. (Punjab weather update) इसके साथ ही रविवार दोपहर तक कई जिलों में बारिश हुई. जिसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद प्रदेश का अधिकतम औसत तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया. बठिंडा सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया.
पंजाब के 10 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अतिरिक्त, पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) समेत उत्तर पश्चिम राज्यों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. सोमवार को सुबह हिसार, झज्जर, टोहाना, फतेहाबाद और जींद सहित कई जिलों में जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार छह से नौ जुलाई के बीच राज्य के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



