Chandigarh News: बस स्टैंड में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) को दिनांक 25.06.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव बस स्टैंड, MM चंडीगढ़ में पड़ा हुआ…

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) को दिनांक 25.06.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव बस स्टैंड, MM चंडीगढ़ में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पी.सी.आर. वाहन में रखकर उस व्यक्ति को जी.एम.एस.एच.-32 पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक का कोई कानूनी वारिस नहीं मिला तथा मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. इसलिए पहचान के लिए शहर के समाचार-पत्र में मृतक की फोटो प्रकाशित करना आवश्यक है. मृतक का विवरण इस प्रकार है.

रंग – सावला
ऊंचाई – 5’9″
उम्र- 65 साल
शरीर – पतला
बाल – भूरे
पहनावा -सफेद कुर्ता पायजामा

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *