Himachal Pradesh Cloud Brust: हिमाचल प्रदेश में सोमवार रात 17 स्थानों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं, जिनमें मंडी जिले में 15 बादल फटने की घटनाएं हुईं, जबकि कुल्लू और किन्नौर जिलों में एक-एक बादल फटने की घटनाएं हुईं. बारिश, बादल फटने और उफनती ब्यास नदी और नालों ने मंडी जिले में व्यापक तबाही मचाई है. (Himachal Pradesh Cloud Brust News in hindi) राज्य भर में 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें मंडी में 16 लोग शामिल हैं. 33 लोग अभी भी लापता हैं. दर्जनों लोग घायल हो गए है.
अकेले मंडी जिले में 24 घर और 12 गौशालाएं ढह गईं. 30 जानवर मर गए.कई पुल नष्ट हो गए हैं. मंगलवार शाम को नौ शव बरामद हुए, जबकि 21 लोग लापता हैं. गोहर उपमंडल के स्यांज में सोमवार रात बादल फटने से नौ लोगों समेत दो मकान बह गए। उनमें से दो के शव बरामद कर लिये गए. (Himachal Pradesh Cloud Brust News in hindi)
बारा में एक मकान ढहने से मलबे में छह लोग दब गए. उनमें से चार को बचा लिया गया, जबकि दो के शव बरामद कर लिए गए. बस्सी में फंसे दो लोगों को बचा लिया गया, जबकि परवाड़ा में एक घर के बह जाने से एक ही परिवार के दो सदस्य लापता हैं. एक शव बरामद कर लिया गया है. (Himachal Pradesh Cloud Brust News Update) रसोग में बादल फटने के कारण पुराना बाजार नेगली पुल से चार लोग लापता हैं, जबकि एक शव बरामद किया गया है.
सोमवार रात करसोग उपमंडल के कुट्टी नाला में नदी किनारे सात लोग फंस गए थे. उन्हें एनडीआरएफ की टीमों द्वारा सुरक्षित बचा लिया गया. इसके अलावा एक घायल व्यक्ति को भी बचाया गया. करसोग इमला खड्ड के रिक्की गांव से सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. करसोग बाईपास से भी सात लोगों को बचाया गया. करसोग कॉलेज से 12 छात्रों और चार महिलाओं को बचाया गया. बाढ़ से इन सभी स्थानों पर व्यापक क्षति हुई है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



