Punjab-Haryana Weather: पंजाब-हरियाणा में मौसम का अलर्ट; बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है. बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है. बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. राज्य में अधिकतम तापमान गिरकर 35.2 डिग्री पर पहुंच गया है. कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी नीचे चला गया है.(Punjab-Haryana Weather Update)

पिछले 24 घंटों की बात करें तो कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिला. इसके परिणामस्वरूप तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई.(Punjab haryana weather)  राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा (35.2 डिग्री) में दर्ज किया गया. वहीं, जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, चंडीगढ़, होशियारपुर, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर आदि जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह राज्य में बारिश का अनुमान जताया है. इसके तहत आज भी प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 5 जिलों में बारिश, हवा और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather Update) के 9 जिलों, भिवानी, गुरुग्राम, पानीपत, झज्जर, रेवाड़ी, जींद, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और सोनीपत में बारिश हुई थी. इस बार जून माह में बारिश ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा है,करीब तीन गुना अधिक बारिश हुई है. मंगलवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *