Punjab-Haryana Weather Update: 28 जून से अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आज 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब में 28 जून से अगले 3-4 दिनों तक मौसम सक्रिय रहने वाला है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है.(Punjab-Haryana Weather Update)
आज 12 जिलों में बारिश की चेतावनी
आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा. उत्तर और उत्तर-पूर्वी पंजाब के कुछ जिलों जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर और कपूरथला में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
29 जून- राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. नवांशहर, लुधियाना, संगरूर, मलेरकोटला, पटियाला, मोहाली, रूपनगर जैसे जिलों में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. इसके साथ ही मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में मानसून की गति धीमी हो गई है. अभी एक जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून छाने की उम्मीद है. मानसून अभी उत्तर पूर्व में धीमा हुआ है.अभी जो प्रदेश में रूक-रूक कर वर्षा हो रही है वह मानसून की ही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live


